राजनांदगांव
श्री जीण भवानी माता यज्ञ भूमि में हुआ भैरवनाथ जी का महाभिषेक
राजनांदगांव। राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी योगमाया मां जीण भवानी की प्रेरणा और आशीर्वाद से गत 21 अगस्त को स्थानीय मां जीण भवानी यज्ञ भूमि मंदिर, राजीव नगर बसंतपुर में, भैरवनाथ जी महाराज का सवामन सरसों के तेल से महाअभिषेक किया गया। इस अवसर पर माता जी के समस्त लाडले और श्रद्धांलुगण बड़ी संख्या में उपस्थित थेद्ध इस अवसर पर महाप्रसादी का भी प्रबंध किया गया था।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री कृष्ण शुभम महाराज ने बताया कि, राजीव नगर बसंतपुर स्थित राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी योगमाता जीण जयंती श्री जीण माता यज्ञ भूमि स्थल पर श्री जीण माता के प्रताप से, महामृत्युंजय मंत्रए कुंजिका स्त्रोत जैसे बीज मंत्रों के माध्यम से अखण्ड यज्ञ और अनुष्ठान किया जा चुका है। उन्होंने आगे बताया कि, श्री जीण माता यज्ञ भूमि स्थल में विगत 22 दिसंबर योग पूर्णिमा से अनवरत रूप से प्रतिदिन कुँजिका स्त्रोत का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र का जाप और हवन किया जा रहा था। 108 कुंजिका स्त्रोत और महामृत्युंजय जाप के पूर्ण हो जाने के बाद श्री जीण माता यज्ञ भूमि स्थल में मँदिर निर्माण करने भूमिपूजन किया गया। इसी तारतम्य में माता जी की स्थापना के पहले, भैरव जी की भी स्थापना की जा चुकी है। जिनका सवामन सरसों के तेल से महाभिषेक किया गया। समय-समय पर विविध प्रकार के धार्मिक आयोजन किया जाता है। क्षेत्रविशेष में निवासरत जनसमुदाय में धार्मिक भावना विकसित करने और बालको को संस्कारवान बनाने सेवा प्रकल्प का गठन कर उन्हें भैरव स्वरूप में मंत्रोच्चार के माध्यम से भारतीय संस्कृति के अनुरूप वैदिक ज्ञान भी बड़े महाराज पंडित श्री शिव कुमार शर्मा के द्वारा दी जा रही है। ये सभी भैरव समय-समय पर धार्मिक गतिविधियों का आयोजन कर उन्हें बढ़ावा देने का कार्य करेंगें। वहीं संस्कृत विषय में प्रारंभिक स्तर पर ही बालकों को मेधावी और निपुर्ण बनाने संस्कृत पाठशाला की स्थापना की भी कार्ययोजना तैयार की जा रही है। जहाँ पर संस्कृत विषय के अध्ययन और अध्यापन की व्यवस्था रहेगी। उक्त पाठशाला में संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वानों द्वारा शिक्षा और दीक्षा प्रदान की जायेगी। श्री जीण माता यज्ञ भूमि स्थल में माघ शुक्ल पक्ष की गुप्त नवरात्र पर माता के प्रताप से सर्वप्रथम अखण्ड जोत जलाई गई थी। पेंड्रा रोड़ स्थित गोरखनाथ आश्रम में अध्ययनरत बटुको के द्वारा नौ दिनों तक नित्य हवन और पाठ भी किया गया था। इसी क्रम को जीण माता मंदिर में दीक्षित बटुक रूपी भैरव इस परम्परा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। शारदेय नवरात्र, चैत्र नवरात्र और दोनों ही गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष पंचमी श्रृंगार, अष्टमी हवन और उसके पश्चात नवमी के दिन भंडारे का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। स्वामी परमात्मानंद गिरी जी का आगमन भी इस पावन भूमि में हो चुका है। स्वामी जी के अमृत वचनों का भी श्रोताओं ने जमकर रसपान किया था। समय-समय पर पूजा, अर्चना, अनुष्ठान, जगराता आयोजित होता रहता है। वहीं उक्त क्षेत्र की जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों और चरण पादुका जैसी आश्यक सामग्रियों का वितरण भी किया जाता रहा है। श्री जीण माता यज्ञ भूमि स्थल में विगत 22 दिसंबर 2018 से योग पूर्णिमा के दिन से अनवरत रूप से प्रतिदिन कुंजिका स्त्रोत और महामृत्युंजय मंत्र का नियमित पाठ और हवन किया जा रहा है। दिनांक 5 मई 2019 को 108 कुँजिका स्त्रोत और महामृत्युंजय जाप के पूर्ण हो जाने के बाद मां जीण भवानी मंदिर का भूमिपूजन भी किया जा चुका है। मंदिर निर्माण की आधारशिला रखे जाने के बाद से ही एक के बाद एक लगातार यज्ञ और अनुष्ठानों की अनवरत श्रृंखला जारी है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भैरव-भैरवी अनुष्ठान का भी आयोजन किया गया था। महाशिवरात्रि पर्व और दीपावली की कालरात्रि पर जीण माता मन्दिर यज्ञ भूमि में रात्रि में चार प्रहर का भैरव भैरवी अनुष्ठान हवन आरती और मां जीण माता की विशेष पूजा अर्चना की जाती है। इस दिव्य अलौकिक शक्ति अनुष्ठान में में शामिल होना अपने आप में परम सौभाग्य की बात होती है। माता जी के प्रताप से कई चमत्कार भी देखने को मिले हैं। इसी क्रम में नारायण गढ़ चिचोला के रहने वाले टोमिन बाई साहू का पुत्र अतुल साहू जो की बाल्यकाल से ही चलने में असमर्थ था, बालक का उपचार बसंतपुर स्थित जिला चकित्सालय में चल रहा था, डॉक्टर्स को भी बीमारी क्या है पता नहीं चल पा रही थी। उन्हें किसी ने जीण भवानी मंदिर आने की सलाह दी, माता जी की अखंड धूनी और प्रताप से आज बालक सिर्फ अच्छे से चल ही नहीं रहा दौड़ने भी लगा है।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
