राजनांदगांव
आसमान छूती महंगाई पर मौन है केंद्र सरकार, जनता में मोदी के खिलाफ आक्रोश
राजनांदगांव। शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा के मार्गदर्शन में उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी द्वारा लखोली में महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां कांग्रेस नेताओं केंद्र सरकार की नीति के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता में मोदी के खिलापफ आक्रोश की स्थिति है।
लखोली में आयोजित महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने कहा कि बीते 8 साल की सत्ता पर मोदी सरकार काबिज है, लेकिन बेरोजगारी और महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। चुनाव के वक्त रोजगार के झूठे वादे किए गए, वहीं महंगाई कम करने की गांरटी भी केंद्रीय नेताओं ने जनता को दी, लेकिन आज स्थिति इसके उलट है। कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त आयोग अध्यक्ष धनेश पाटिला, महापौर हेमा देशमुख, अल्पसंख्यक आयोग सदस्य हफीज खान, श्रीकिशन खंडेलवाल, राजगामी संपदा सदस्य रमेश खंडेलवाल मौजूद रहें। सभी नेताओं ने केंद्र सरकार पर जमकर हल्ला बोला। उन्होंने कहा भाजपा की गरीब विरोधी सरकार के काले कारनामे को आम जनता को बताया। इस दौरान आम लोगों से भी महंगाई और इसकी वजह से बिगड़ रही स्थिति को लेकर चर्चा की। कार्यक्रम को शहर उत्तर ब्लाक अध्यक्ष आसिफ अली, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, दिनेश शर्मा, रमेश राठौर, कमलजीत सिंह पिंटू, रमेश डाकलिया, कुतुबुद्दीन सोलंकी, हिंदू राव पवार, रूपेश दुबे, रूबी गरचा, नासिर जिंदररान, सूर्यकांत जैन, अमित चंद्रवंशी, अशोक फड़नवीस, बबलू कसार, झम्मन देवांगन, प्रमोद बागड़ी, अनीस जैन, मनीष गौतम, महेन्द्र शर्मा, राजू खान महंगाई पर चर्चा कार्यक्रम में विशेष रूप से मौजूद रहें।
इस दौरान पार्षद भागचंद साहू, पार्षद मनीष साहू, पार्षद महेश साहू, पार्षद पूर्णिमा नागदेव, पार्षद गामेंद्र नेताम, पार्षद प्रतिनिधि इशाक खान, पूर्व पार्षद पोषण लाल साहू, एल्डरमेन एजाजुल रहमान, एल्डरमेन प्रभात गुप्ता, एल्डरमेन प्रतिमा बंजारे, डॉ. समीर द्विवेदी, सोनू राम साहू, नरेश साहू, राजेश सेवता, अमित जंघेल, हितेश गोन्नाडे, हनीफ खान, जितेंद्र कौशिक, संजय साहू, गोपी रजक, अब्दुल कय्यूम खान, इमरान खान, राजेश यादव, राहुल खोब्रागढ़े, रीना पटेल, अरशद खान, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अमर झा, शिवम गड़पायले, शकूर चौहान, प्रियेश मेश्राम, सुनील पिल्ले, सुरेंद्र देवांगन, मोहनी सिन्हा, सविता ठाकुर, कृष्णा मेश्राम, हर्ष साहू, छबिलाल साहू, श्याम रतन, डोमार सेन, भोला यादव, मनोज यादव, बलराम आखरे, योगेश यादव, लेखन यादव, शाहरुख खान, हमेश गर्ग, करन यादव, राजेन्द्र रजक, जितेंद्र यादव, खेमचंद साहू, बृजलाल साहू, मुकेश जंघेल, दिनु साहू, अशोक शर्मा, राजकुमार वाल्दे, यसवंत साहू, पंचबती साहू, बुधती बाई, फागन यादव, इंद्री बाई, बैजंती बाई, लष्मी तारे, कांता प्रसाद, शेषनाथ, संदीप जायसवाल, शोहेल शेख, सादाब अली, चेतन, जफर अली, इरफान सोनू, अकुल शर्मा, दीपक वर्मा, राहुल देवांगन, रामाधार देवांगन, शनदास साहू, रामनाथ निर्मलकर, संतोष बोरन, गिरधर, सतीश ऊके, चेतु, समारू निसाद, अशोक मानकर, शंभू राम साहू, बाबा, रेहान, सुकृत गुप्ता सहित ब्लाक के पदाधिकारि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नरेश साहू ने किया। आभार जितेंद्र कौशिक द्वारा किया गया।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
