Connect with us

राजनांदगांव

किशोरियों व महिलाओं के सुपोषण के लिए 3,000 आंगनवाड़ी केंद्रों में बनने लगा पौष्टिक भोजन

Published

on

राजनांदगांव। सुपोषण तभी आएगा, जब ताजा-पौष्टिक भोजन मिलेगा। इसीलिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विकासखंडों एवं दूरस्थ सेक्टरों में 15 से 49 वर्ष आयु वर्ग की किशोरी, बालिकाओं तथा महिलाओं के लिए पौष्टिक गर्म भोजन का शुभारंभ किया गया है। यह कार्य जिले में गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुपोषण पर विशेष ध्यान देते हुए किया जा रहा है, ताकि जिले को कुपोषण मुक्त किया जा सके।
मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के अंतर्गत पौष्टिक गर्म भोजन कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर गंभीर कुपोषण से बाहर आने वाले बच्चों के पालकों, एनीमिया से मुक्त होने वाली महिलाओं एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की तीनों किश्त से लाभान्वित हितग्राहियों को आमंत्रित कर अतिथियों द्वारा उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों तथा सुपोषण योजना के अंतर्गत चिन्हित लाभार्थियों को पोषण रक्षा सूत्र बांधकर उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना की गई। इस अवसर पर अतिथियों एवं अधिकारियों ने ही किशोरियों तथा महिलाओं को पौष्टिक गर्म भोजन की थाली परोसी। वहीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं तथा सहायिकाओं द्वारा रेडी टू ईट से निर्मित व्यंजन, छत्तीसगढ़ी व्यंजन तथा स्थानीय भाजियों की प्रदर्शनी लगाई गई। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कुपोषण एवं एनीमिया मुक्त समाज के निर्माण पर बल दिया तथा स्वास्थ्य व पोषण के महत्व को बताया।
इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथिलेश चौधरी ने बतायाः कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में सुपोषण अभियान को सार्थक बनाने के लिए जिले में संचालित 3,010 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से चिन्हांकित लगभग 5,000 किशोरियों तथा महिलाओं में व्याप्त एनीमिया को दूर करने के लिए पौष्टिक गर्म भोजन प्रदान किया जा रहा है। साथ ही आंगवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन के माध्यम से लाभार्थियों को स्वास्थ्य एवं पोषण तथा एनीमिया के कारण, लक्षण व उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी जा रही है। सुपोषण के विषय में जागरुकता लाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी की जा रही है तथा स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कृत किया जा रहा है, ताकि सुपोषण के विषय में जागरुकता का अधिक से अधिक संचार किया जा सके।
वहीं महिला एवं बाल विकास की जिला कार्यक्रम अधिकारी रेणु प्रकाश ने बतायाः सुपोषण के लिए जिले में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। कुपोषण को पौष्टिक भोजन, दवाइयां और व्यवहार में परिवर्तन से ही दूर किया जा सकता है। बच्चों का कुपोषण दूर करने के लिए सबसे पहले माताओं का स्वस्थ रहना जरूरी है, इसलिए विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं तथा शिशुवती माताओं को विभिन्न माध्यमों से पौष्टिक आहार के विषय में जागरुक किया जा रहा है। पोषण आहार के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न पौष्टिक आहार परोसे जा रहे हैं।

स्वास्थ्य की चिंता दूर : कामिन
24 वर्षीय लाभार्थी महिला कामिन बाई ठाकुर (परिवर्तित नाम) ने बतायाः मेरे तथा मेरे शिशु के सुदृढ़ स्वास्थ्य के लिए मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान बेहद कारगर साबित हुआ है। मेरे शिशु का वजन औसत से कम पाए जाने पर उसे कुपोषित के रूप में चिन्हित किया गया था, लेकिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन के द्वारा उसकी नियमित देखभाल की गई। उसे संतुलित पौष्टिक भोजन दिया गया जिससे अब वह सुपोषित की श्रेणी में आ गया है। आंगनवाड़ी केंद्र में पौष्टिक व ताजा भोजन मिल रहा है, जो एनीमिया पीड़ित किशोरियों और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए काफी मददगार है। इससे स्वास्थ्य की चिंता दूर हो रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending