राजनांदगांव
3 ब्राउन सुगर तस्कर चिचोला पुलिस के हत्थे चढ़े
राजनांदगांव ।पत्रकारवार्ता मे पुलिस अधीक्षक ने ब्राउन शुगर मामले का बडा खुलासा किया है राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में चलाये जा रहे नशा उन्मुलन अभियान के तहत् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पाण्डेय, सीएसपी राजनांदगांव गौरव राय, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डोंगरगढ़ कृष्णा पटेल के मार्गदर्शन में लगातार अवैध तस्करों पर कार्यवाही कर लगाम लगाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत दिनांक 24.08.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि एक पुराने मोटर सायकल हीरो होण्डा सीबीजेड में मादक पदार्थ लेकर नागपुर से दुर्ग की ओर आने वाली है ।

कि सूचना पर तत्काल मुखबीर सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर प्राप्त दिशा-निर्देश अनुसार पुलिस चौकी चिचोला प्रभारी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर के द्वारा अपने चिचोला स्टाप सउनि विनोद कुमार वर्मा, प्र0आर0- 89 संजय चौधरी, प्र0आर0 122 रोहित पड़ोटि, प्र0आर0- 914 घनश्याम वर्मा, आर0- 1343 आशिष मानिकपुरी, आर0- 1741 लीलाधर मण्डलोई का टीम तैयार कर आर०टी०ओ० बैरियार ग्राम रामपुर (खातुटोला) के पास नाकाबंदी कार्यवाही कर नागपुर की ओर से आ रहे सीबीजेड मोटर सायकल वाहन क्रमांक सीजी 07 एलवाई 0612 को पकड़कर वाहन को चेक करने पर मोटर सायकल वाहन में एक सिल्वर रंग के रैपर में रखे 45 ग्राम ब्राउन सुगर मिला मोटर सायकल के।

चालक को नाम पता पूछने पर अपना नाम दीपक कुमार गुप्ता पिता श्री रामकिशोर गुप्ता उम्र 35 साल साकिन शंकर नगर बौद्ध विहार रोड शिव मंदिर के पास दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ0ग0) एवं सवार व्यक्ति अपना नाम चित्रकांत राजपुत पिता स्व० प्रमोद सिंह राजपुत उम्र 31 साल साकिन ग्राम भरचट्टी थाना बेरला जिला बेमेतरा (छ0ग0) हाल- रिशभ ग्रीन सिटी सी-15, दुर्ग, थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ0ग0) का रहने वाला बताये व चालक दीपक कुमार गुप्ता द्वारा भिलाई के निवासी विवेक सोना उर्फ विवेक हट्टी का माल होना बताने पर उक्त आरोपियों के विरूद्ध धारा- 21 (बी) एनडीपीएस की विधिवत कार्यवाही कर तत्काल गवाहों एवं आरोपियों को साथ लेकर दुर्ग पंहूचकर विवेक सोना उर्फ विवेक हड्डी निवासी सेक्टर- 5 सडक: नंबर- 08 के पिछे भिलाई जिला दुर्ग (छ०ग०) को उसके घर के सामने पकड़कर आरोपी के कब्जे से 02 ग्राम ब्राउन सुगर एवं किमती नगदी- 90000 /- रू० जप्त कर विधिवत कार्यवाही कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिसे न्यायिक
अभिरक्षा में भेजा जाना है। जप्त किये गये ब्राउन सुगर की कुल मात्रा – 47 ग्राम अन्तराष्ट्रीय किमती- 940000/-रू0 है, नगदी रकम- 90000 /- रू० एवं मोटर सायकल सीबीजेड वाहन क्रमांक सीजी 07 एलवाई 0612 किमती- 30000/-रू० है जुमला अन्तराष्ट्रीय किमती 10,60,000/-रू0 है। पुछताछ पर आरोपीगण लंबे समय से ब्राउन सुगर के कारोबार में संलिप्त होना पाया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरिया श्री राम अवतार ध्रुव, पुलिस चौकी प्रभारी उप निरीक्षक चेतन सिंह चन्द्राकर, विदेशीराम बिनिया, सउनि विनोद कुमार वर्मा, प्र0आर0 89 संजय चौधरी, प्र०आर० 122 रोहित पडोटि, प्र0आर0- 914 घनश्याम वर्मा, आर0- 1343 आशिष मानिकपुरी, आर0- 1741 लीलाधर मण्डलोई एवं भिलाई के आरोपी को पकड़ने में चौकी प्रभारी तुमड़ीबोड़ आलोक साहू एवं सायबर सेल से आर0-1146 आदित्य सिंह, आर0-1120 मनोज खुंटे का विशेष योगदान रहा है। गिरफ्तार आरोपियों का *नाम व पता*
01. दीपक कुमार गुप्ता पिता श्री रामकिशोर गुप्ता उम्र 35 साल साकिन शंकर नगर बौद्ध विहार रोड शिव मंदिर के पास दुर्ग थाना मोहन नगर जिला दुर्ग (छ०ग०)
02. चित्रकांत राजपुत पिता स्व० प्रमोद सिंह राजपुत उम्र 31 साल साकिन ग्राम भरचट्टी थाना बेरला जिला बेमेतरा (छ०ग०) हाल- रिशभ ग्रीन सिटी सी-15, दुर्ग, थाना पुलगांव जिला दुर्ग (छ०ग०) 103. विवेक सोना उर्फ विवेक हड्डी निवासी सेक्टर- 5 सड़क नंबर- 08 के पिछे भिलाई जिला दुर्ग (छ0ग0)
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
