Connect with us

राजनांदगांव

छत्तीसगढ़ी परंपरा और रिवाज ही हमारे ग्रामों के प्राण हैं : छन्नी साहू

Published

on

राजनांदगांव। छुरिया तहसील के ग्राम पंचायत भकुर्रा में विधायक श्रीमती छन्नी चंदू साहू द्वारा नए गौठान व आश्रित ग्राम आटरा में 3 लाख की लागत स्वीकृत सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ सरकार गौधन के संरक्षण और गौ-पालकों के हितों के लिए काम करने वाली पहली और इकलौती सरकार है। आज गौवंश से समृद्ध परिवार के लिए आर्थिक समृद्धि के भी द्वार खुल चुके हैं।
खुज्जी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भकुर्रा में नरवा-गरवा-घुरवा-बाड़ी योजना के अंतर्गत गौठान निर्माण की स्वीकृति मिली है। इसका भूमिपूजन रविवार की सुबह विधायक श्रीमती छन्नी साहू ने किया। इसी दरम्यान आश्रित ग्राम आटरा में सीसी सड़क के निर्माण का भी भूमिपूजन किया गया। ग्रामीणों की मांग पर यहां 3 लाख की लागत से सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है।
इस कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रितेश जैन, पूर्व जनपद अध्यक्ष नेहरुलाल साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष जयपाल यादव, जिला महिला कांग्रेस कमेटी सचिव श्रीमती पुष्पा सिन्हा, ग्राम पटेल गुहाराम साहू, सरपंच रामकिशन अरकरा, पूर्व सरपंच बलराम साहू, उपसरपंच श्रीमती बीरम साहू, पंचगण श्रीमती इंदिरा मंडावी, श्रीमती जानकी उईके, लक्ष्मीलाल साहू, तिजऊ राम टेकाम, श्रीमती देवकुंवर साहू, श्रीमती वंदना निषाद, श्रीमती जमुना साहू, लाकेश नेताम, ईश्वर निषाद, पूर्व सरपंच अशोक कुमार चंद्रवंशी, ग्राम प्रमुख श्यामलाल मंडावी, परसादी राम निषाद, टीकाराम मंडावी, ग्राम पटेल भकुर्रा पूरणलाल मंडावी, सचिव हरिप्रसाद सिन्हा, रोजगार सहायक उमेश कुमार साहू सहित महिला स्व सहायता समूह, राजीव युवा मितान क्लब, नवयुवक मंडल सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।
विधायक श्रीमती साहू ने कहा कि, छत्तीसगढ़ी परंपरा और रिवाज ही हमारे ग्रामों के प्राण हैं। इनके सहारे ही न केवल गांव को साफ सुथरा, संदुर और व्यवस्थित रखा जा सकता है बल्कि इससे ग्रामीणों की आमदनी भी बढ़ाई जा सकती है। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के स्वाभिमान और संस्कृति का ध्वज बुलंद किया है। ग्रामों में गौठान अब एक व्यवसायिक केंद्र भी बन रहा है जिससे रोजगार और आर्थिक मदद मिल रही है। गोबर, गौमूत्र बेचकर भी लोग अच्छा मुनाफा कमा पा रहे हैं जिससे उनका भविष्य और उज्जवल होगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending