Connect with us

राजनांदगांव

राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर खोलने की मांग, हिन्दू युवा मंच ने लिखा पत्र

Published

on

राजनांदगांव। हिन्दू युवा मंच जिला इकाई ने स्थानीय भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई स्मृति चिकित्सा महावद्यालय पेंड्री में ट्रामा और बर्न यूनिट खोलने की मांग को लेकर, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और मुख्मंत्री भूपेश बघेल को पत्र लिखा है। हिन्दू युवा मंच का मानना है कि, राजनांदगांव मेडिकल कालेज में ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट की स्थापना हो जाने से न सिर्फ राजनांदगाँव जिले को बल्कि, नवगठित जिलों के साथ कवर्धा और बालोद जिले के भी लोगो को बड़ी राहत मिलेगी।
उक्ताश्य की जानकारी देते हुए हिन्दू युवा मंच के जिलाध्यक्ष किशोर माहेश्वरी ने बताया कि, स्थानीय पेंड्री मेडिकल कॉलेज को पुराने भवन से शिफ्ट हुए सालों हो चुके हैं, लेकिन सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं हो रहा है। कुछ स्वास्थ्य सुविधाएं अभी भी ऐसी हैं जिनकी कमी से राजनांदगाँव जिले को जुझना पड़ रहा है। उनमें से सबसे प्रमुख है ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट की कमी। किसी व्यक्ति के गंभीर रूप से जल जाने, एसिड अटैक होने या बारूद, पटाखे, सहित पेट्रोल-डीजल जैसे ज्वलनशील पदार्थ से जल जाने की स्थिति में इसके त्वरित ईलाज के लिए पूरे जिले सहित आसपास कोई सुविधा नहीं है। जिले के किसी भी निजी चिकित्सालय में भी एक भी ट्रामा और बर्न यूनिट नहीं है। जिसके कारण पीड़ित को ईलाज के लिए रायपुर रिफर करना पड़ता है। ईलाज की सुविधा त्वरित रूप से मुहैय्या न कराए जाने की स्थिति में पीड़ित की मृत्यु भी हो जाती है। पेट्रोल, केरोसिन तेल, गैस सिलेंडर, पटाखे कुछ ऐसे ज्वलनशील पदार्थ हैं, जो हमारे पास मौजूद होते हैं, और रोजमर्रा की जिंदगी का अनिवार्य हिस्सा भी है। कभी कभी यही वस्तुएँ उन दुर्घटनाओं का कारण बन जाती है। यही नहीं बीते कुछ समय से, कुछ केस ऐसे भी केस देखने और सुनने को मिले हैं जैसे चलती कार में अचानक से आग लग जाना, जिसमें कार चालक और उसमे सवार व्यक्तियों को बचाया नहीं जा सका है। वहीं घर या दफ्तर में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग जाने की भी घटनाएं हमारे आसपास घटती ही रहती है। इन सभी घटनाओं में पीड़ित आग से बूरी तरह से झुलस जाते हैं और त्वरित रूप से उपचार न मिलने की स्थिति में मौत के मुंह में समा जाते हैं। इन सभी स्थितियों से बचने का केवल मात्र निदान है ट्रामा और बर्न यूनिट। अविभाजित राजनांदगांव जिला नक्सल प्रभावित होने की वजह से, नक्सली बारूदी सुरंग, टिफिन बम, रॉकेट लॉन्चर और गोले बारूद से कई घटनाओं को अंजाम देते हैं। शक्तिशाली बारुदों के प्रयोग से बख्तरबंद वाहनों के भी परखच्चे उड़ जाते हैं। ऐसे में बारूद से बुरी तरह जले पीड़ितों को त्वरित रूप से ईलाज की सुविधा दिला पाना असंभव है। अगर स्थानीय राजनांदगाँव मेडिकल कॉलेज में ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट की स्थापना हो जाती है तो, न सिर्फ राजनांदगाँव जिले को बल्कि अविभाजित राजनांदगाँव जिले, मोहला-मानपुर-चौकी और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, सहित कवर्धा और बालोद जिले को भी इसका प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष लाभ मिलने लगेगा, क्योंकि कम दूरी होने की वजह से इस बात की संभावना बहुत कम है कि, उपरोक्त किसी भी जिले में नए मेडिकल कॉलेज की स्थापना भावि भविष्य में हो सकेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending