Connect with us

राजनांदगांव

प्रदेश के वायरोलॉजी लैब के परिचालन के लिए तैयार हुई गाइडलाइन

Published

on

राजनांदगांव। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। प्रदेश के सभी वायरोलॉजी लैब के परिचालन के लिए मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने आवश्यक दिशा-निर्देश तैयार किये है, जिसे जल्द ही भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के साथ भी साझा किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने इस उपलब्धि के लिए चिकित्सकीय टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नेहा सिंह और माइक्रो बायोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. निकिता शेरवानी एवं उनकी टीम ने स्वास्थ्य मंत्री से भेंटकर उन्हें लैब के परिचालन दिशा-निर्देश सौंपे है। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि यह चिकित्सा महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। मुझे खुशी है कि मैं सरकार के इस कार्य का सूत्रधार था। इस संबंध में वरिष्ट साइंटिस्ट डॉ. नेहा सिंह ने बतायाः वायरोलॉजी विज्ञान की एक शाखा है, जो वायरस और जीवों पर अध्ययन का कार्य करती है। कोरोना महामारी के दौरान वायरोलॉजी लैब की उपयोगिता समझ में आई और राज्य में इन्हीं लैब के जरिए कोविड-19 की जांच की जाने लगी। लैब के संचालन के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के गाइडलाइन के अनुसार मूलभूत तकनीकी जरूरत, सावधानियां और लैब की कार्यप्रणाली को लेकर एक दिशा-निर्देश की जरूरत महसूस की जा रही थी। अतः वायरोलॉजी ऑपरेशनल गाइडलाइन तैयार की गई है, इससे प्रदेश के सभी वायरोलॉजी लैब के संचालन में मदद मिलेगी। जल्द ही भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) दिल्ली के साथ भी इसे साझा किया जाएगा।
लैब के लिए गाइडलाइन का निर्माण निवर्तमान स्वास्थ्य संचालक नीरज बंसोड़ के मार्गदर्शन में चिकित्सा महाविद्यालय के सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रो. एवं राज्य नोडल अधिकारी वायरोलॉजी लैब विकास छत्तीसगढ़ के डॉ. कमलेश जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसे तैयार करने में चिकित्सा महाविद्यालय की माइक्रोबायोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. निकिता शेरवानी प्रधान समीक्षक और वरिष्ठ साइंटिस्ट डॉ. नेहा सिंह प्रधान योगदानकर्ता रहीं एवं संजोय सलाहकार रहे। इसके अतिरिक्त यूनाइटेड स्टेट्स एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएआईडी) की तकनीकी सलाहकार डॉ. अनुराधा जैन निष्ठा जपाइगो की प्रोग्राम डायरेक्टर डॉ. स्वाती महाजन, लीड इंफेक्शियस डिजीज एंड सर्विलेंस के डॉ. पराग गोविल, नेशनल प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. अनुज डनदोतिया, एडवाइजर लैब स्ट्रेंथनिमग एंड डायग्नोस्टिक्स डॉ. हिमांशु झा तथा स्टेट प्रोग्राम ऑफिसर छत्तीसगढ़ प्रफुल्ल शर्मा ने वायरोलॉजी लैब के लिए दिशा-निर्देश तैयार करने में सराहनीय योगदान दिया है।
राज्य नोडल अधिकारी वायरोलॉजी लैब विकास के डॉ. कमलेश जैन ने बताया : राज्य में कोरोना संक्रमण की शुरुआत के साथ आईसीएमआर के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कोरोना जांच के लिये मेडिकल कॉलेज के वायरोलॉजी लैब में आरटीपीसीआर जांच की शुरुआत हुई। वायरस संक्रमण के दौरान लैब के अंदर किन सावधानियों को रखकर कार्य किया जाता हैं, इसकी जानकारी नहीं होने से कोविड टेस्ट करते हुए यहां कार्य करने वाले कई लोग संक्रमित भी हुए। लैब के संचालन के लिए तकनीकी गाइडलाइन के अनुरूप यानि वायरोलॉजी लैब स्ट्रेंथनिंग के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश तैयार किया गया है, जिसको तैयार करने में 9 माह का समय लगा। इससे आने वाले नए लोगों को लैब में कार्य करने में सहुलियत होगी। साथ ही ना सिर्फ कोरोना बल्कि सभी प्रकार के वायरस की जांच वायरोलॉजी लैब में उपलब्ध होगी, जिससे वायरसों के संक्रमण के नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending