राजनांदगांव
जिले में नये जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने पदभार ग्रहण किया
राजनांदगांव। राजनांदगॉव जिले के नये जिला शिक्षा अधिकारी राजेश सिंह ने आज प्रातः जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजनांदगॉव पहुॅचकर कार्यभार ग्रहण किया। छग शासन, स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, अटल नगर, जिला रायपुर के कार्यालयीन आदेश दिनांक 08.09.2022 के परिपालन में अधिकारी राजेश सिंह ने राजनांदगॉव जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर पदभार ग्रहण किया है।
उल्लेखनीय है कि अधिकारी राजेश सिंह को जिला स्तर के प्रशासनिक पद पर रहकर कार्य करने का अच्छा खासा अनुभव है। इसके पूर्व में आप मंत्री, स्कूल शिक्षा विभाग छग शासन के ओएसडी के पद पर कार्यरत् रहे हैं, जिसके बाद आप सचिव संस्कृत मंडल रायपुर के पद पर विगत दो वर्षो से पदस्थ रहकर अपनी सेवाएॅ दे चुके है। वर्तमान में राजेश सिंह को जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगॉव के पद का दायित्व सौंपा गया है और उन्होंने आज जिला कार्यालय राजनांदगॉव में उपस्थित होकर पूर्व डीईओ आरएल ठाकुर से प्रभार प्राप्त किया। उल्लेखनीय है जिले के पूर्व डीईओ आरएल ठाकुर को जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है, और उन्होंने आज अपना प्रभार जिले के नवपदस्थ डीईओ राजेश सिंह को सौंपकर रायपुर में कार्यभार ग्रहण करने रवाना हुए। आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय राजनांदगॉव में नवपदस्थ डीईओ राजेश सिंह एवं पूर्व पदस्थ डीईओ आरएल ठाकुर ने कार्यालय के समस्त स्टाफ के साथ डीईओ चेंबर में संयुक्त वार्ता लेकर कार्यालय में पदस्थ सभी अधिकारियों-कर्मचारियो से परिचय प्राप्त किया एवं उनको आबंटित कार्यो, शाखा प्रभार एवं कार्य विभाजन की जानकारी प्राप्त की। अपने उद्बोधन में नवपदस्थ डीईओ राजेश सिंह ने अपने पूर्व सेवाकाल एवं दायित्वों का संक्षिप्त विवरण देते हुए सभी शासकीय सेवकों से बिना किसी दबाव के स्वस्थ्य एवं तनावमुक्त वातावरण में कार्य करने का आव्हान किया। उन्होंने अधिकारियों कर्मचारियों से अपनी समस्याओं के विषय में निःसंकोच अवगत कराने के लिये कहा और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण के लिये आश्वस्त किया। पूर्व डीईओ आरएल ठाकुर ने अपने संबोधन में नवपदस्थ डीईओ को राजनांदगॉव जिले में वर्तमान समय में चल रहे कार्यो एवं गतिविधियों के विषय में संक्षिप्त में अवगत कराया। उन्होंने राजनांदगॉव जिले में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए यहां के कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि नवपदस्थ डीईओ राजेश सिंह को भी यहां के स्टाफ से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा और यहां के स्टाफ को उनके जैसे सुलझे हुए आधिकारी के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देश में कार्य करते हुए काफी कुछ नया सीखने को मिलेगा।
राजनांदगांव
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
अपराध
मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
अपराध
शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव एशियन गेम्स में आब्सर्वर बनाये गये।*
-
छत्तीसगढ़3 years ago*अंतरराष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव ने वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के रॉ टेलेंटेड बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया।*
-
राजनांदगांव3 years agoविषयवार हो शिक्षकों की भर्ती, हाईकोर्ट में याचिका दायर, छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसियेशन ने दर्ज की याचिका
-
राजनांदगांव4 years agoछत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संघ भी हुआ शामिल
-
छत्तीसगढ़3 years agoसरकारी स्कूलों को बंद करने की साजिश, राज्यपाल करें हस्ताक्षेप : क्रिष्टोफर पॉल
-
राजनांदगांव3 years agoहेडमास्टर बनाने में हद पार, पैसे दो और मनचाहे स्कूल में जाओ
-
राजनांदगांव1 month agoघुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’
-
राजनांदगांव4 years ago
ब्रेकिंग न्यूज़ राजनांदगांव। धारा 144 लागू किसी प्रकार के आयोजन, रैली, सामाजिक तथा अन्य आयोजन प्रतिन्धित
