Connect with us

राजनांदगांव

पूज्यपाद स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती शंकराचार्य जी को कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशानुसार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के निर्देश पर आज दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन की बुलाई गई मासिक बैठक में पिछले माह के कार्यों की समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में पिछले माह आजादी की गौरव यात्रा में दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन और समस्त पदाधिकारियों को शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आजादी की गौरव यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने एवं सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेसजनों को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आगे की भारत जोड़ो यात्रा और महंगाई के खिलाफ जन जन तक जाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश का पालन करने कहा। केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा बढ़ाई गई महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर महंगाई को कम करने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशों का पालन करते हुए सभी को हमें हर बूथ में जाना है और केंद्र सरकार की महंगाई को कम करने के लिए जनता की परेशानी में जनता के लिए लड़ना है ये बातें कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बैठक में कही। इसके साथ ही भारत जोड़ो यात्रा जो कि राष्ट्रीय पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथों को उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए कदम से कदम मिलाकर चलना है। शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेसी श्रीमती शारदा तिवारी ने प्रत्येक बूथ में जाकर कांग्रेस की योजना और महंगाई को कम करने मोदी सरकार के खिलाफ कमर कसने कहा।
आज की कांग्रेस भवन की बैठक में मुख्यतः पूज्यपाद स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती शंकराचार्य जी के निधन पर उन्हें समस्त कांग्रेस जनों द्वारा पुष्पांजलि दी गई। इस दौरान शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि सनातन धर्म और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी लगातार लगे रहे, उनका जाना अपूरणीय क्षति है। समस्त धर्म प्रेमी संत समाज एवं पूरे देश के लिए बहुत बड़ी क्षति है, पूज्य पाद शंकराचार्य जी का जनकल्याण और देश के लोगों को उनका आशीर्वाद सदा मिलते रहा है। ईश्वर उनकी पवित्र आत्मा को बैकुंठ धाम में स्थान दें। कांग्रेस भवन में 2 मिनट मौन रखकर समस्त कांग्रेस जनों ने पुज्यपाद स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती शंकराचार्य जी को श्रद्धांजलि दी। दक्षिण ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष सूर्यकांत जैन ने समस्त कांग्रेसजनो से आगामी चुनाव में जुट जाने को कहा की अब 2024 तक हमे भाजपा की सरकार को केंद्र से भी हटाना है। साथ ही तीरंदाजी में गोल्ड मैडल प्राप्त सूर्य प्रताप सिंह का कांग्रेस कमेटी ने सम्मान किया और उनके कोच कुशल रजक को बधाई दी गई।
बैठक में शहर के उपाध्यक्ष याहया खान (राजू भाई), महामंत्री फिरोज अंसारी, नारायण सोनी, विष्णु सिन्हा, डॉ. राकेश कुमार, शब्बीर भाई, अवधेश प्रजापति, जितेश सुमनकर, महेश अग्रवाल, संतोष हटवार, मोहसिन कुरैशी, मोहन जीभरकर, सचिव कुशल रजक, उपाध्यक्ष अनीश जैन, लच्छू भाई, घनश्याम जीरंगे, मनीष गौतम, प्रतिमा बंजारे, विश्वकला साहोरे, गंगा बाई, खिलेश्वर बंजारे, जाहिद, दुर्गेश धीवर, रिजवी मोहम्मद, अनिल सिन्हा सहित कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending