Connect with us

राजनांदगांव

सीसीएम में सुव्यवस्थित की जाएगी एक्स-रे व सिटी स्कैन सुविधाएं

Published

on

दुर्ग। चंदूलाल चंद्राकर स्मृति (सीसीएम) शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, चंदखुरी में मरीजों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके अंतर्गत अस्पताल को अपडेट करते हुए एक्स-रे व सिटी स्कैन जैसी सुविधाओं को सुव्यवस्थित करने पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का भी विस्तार किया जाएगा।
स्वास्थ्य सुविधा के लिए बनाई गई व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अपर कलेक्टर पद्मिनी भोई ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया तथा सुविधाओं के विस्तार के लिए उन्होंने चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. प्रदीप कुमार पात्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम व चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. अतुल मनोहर राव देशकर से विस्तृत चर्चा की। अपर कलेक्टर की मौजूदगी में अस्पताल को अपडेट करने के संबंध में रणनीति बनाई गई है। इस दौरान अस्पताल के डीन डॉ. पात्रा ने बतायाः सीसीएम में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां ओपीडी और बढ़ाई जाएगी। विभागों में रिक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। तीन महीनों से ओपीडी आरंभ हो गई है और मरीजों को इससे काफी राहत मिल रही है। वहीं अपर कलेक्टर ने कहाः अस्पताल में ओपीडी बढ़ने और अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होने से मरीजों की संख्या बढ़ी है, इसके अनुरूप ओपीडी बढ़ाने से अधिक से अधिक मरीजों को शीघ्र राहत दी जा सकती है। अस्पताल में मरीजों को गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधाएं देने का प्रयास करें और इसके लिए आवश्यक संसाधनों के लिए प्रस्ताव दें।
मेडिकल कॉलेज में आयोजित बैठक में निर्णय लिया गया है कि अस्पताल के सभी विभागों में सुविधाएं राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप होनी चाहिए। इसके लिए किसी विभाग में कोई भी कमी हो अथवा अपडेट करने की स्थिति हो तो इसका प्रस्ताव बनाया जाएगा। एक्स-रे व सिटी स्कैन जैसी सुविधाएं सुव्यवस्थित की जाएगी। चिकित्सालय में ब्लड बैंक पुनः आरंभ किया जाएगा, ताकि आपात स्थितियों में किसी तरह की परेशानी न रहे और मौके पर ही रोगियों को रक्त आपूर्ति की जा सके।
सीसीएम अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी कि नियमित रूप से निःशुल्क हेल्थ कैंप आयोजित हो रहे हैं। इसमें बड़ी संख्या में लोग स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आरंभिक स्तर पर मरीजों की बीमारियों का पता लगाने के लिए यह कैम्प बहुत उपयोगी साबित हुए हैं। इस पर अपर कलेक्टर ने कहा, स्वास्थ्य जांच शिविर को और ज्यादा विस्तारित किया जाए, ताकि इसका लाभ नियमित अंतराल में अधिकतम लोगों को मिल सके।
अपर कलेक्टर ने सीसीएम अस्पताल में किए जा रहे टीकाकरण कार्यों की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि कोरोना के बूस्टर डोज और अन्य बीमारियों से प्रतिरक्षा के लिए किए जाने वाले टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग टीम ने अच्छा कार्य किया है। टीकाकरण का कार्य बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। इसकी लगातार मॉनिटरिंग कर इसी तरह इस दिशा में लक्ष्य प्राप्त करें।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजनांदगांव

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल

Published

on

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 15 जून को राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे इस दौरान ग्राम सुरगी में कृषक संगोष्ठी सहित पुलिस लाइन में आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डॉ. रमन सिंह सुबह 11.20 बजे दुर्ग विश्राम गृह से कार द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुरगी पहुंचेंगे, जहां वे कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम में भाग लेंगे।

इसके पश्चात वे दोपहर 1.30 बजे ग्राम सुरगी से रवाना होकर 1.45 बजे स्पीकर हाउस राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां उनका समय आरक्षित रहेगा।

विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.30 बजे स्पीकर हाउस से प्रस्थान कर 4.40 बजे पुलिस लाइन राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां आयोजित ‘पहल’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद वे शाम 6 बजे पुलिस लाइन से सेवा सदन बस स्टैंड के पास दुर्ग के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Continue Reading

अपराध

मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त

Published

on

राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ ने मचानपार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बिक्री करते गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 18 पौवा देशी प्लेन शराब एवं बिक्री की नकदी जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 जून को मुखबिर से सूचना मिलने पर चौकी तुमड़ीबोड़ पुलिस ने ग्राम मचानपार स्थित मिलन दुकान के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

कार्रवाई के दौरान आरोपी सूरज राजपूत (25 वर्ष) निवासी ग्राम मचानपार के पास रखी प्लास्टिक बोरी से 18 पौवा देशी प्लेन शराब (सुपर-36) बरामद की गई। साथ ही शराब बिक्री से प्राप्त 300 रुपए नकद भी जब्त किए गए। जब्त सामग्री की कुल कीमत 1,740 रुपए बताई गई है।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धनीराम नारगे, सहायक उप निरीक्षक नंदकुमार फरदिया, आरक्षक लोकेश साहू, चंद्रशेखर यादव, थलेश देशमुख सहित चौकी तुमड़ीबोड़ स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।

Continue Reading

अपराध

शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल

Published

on

राजनांदगांव। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने शांति भंग करने वाले एक युवक के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कांकेतरा निवासी महेंद्र निषाद (27 वर्ष) शराब के नशे में राहगीरों से विवाद कर रहा था। उसके व्यवहार से क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित होने और किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के पर्यवेक्षण में चिखली चौकी पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से आदेशानुसार उसे जेल भेज दिया गया।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चन्द्र मरई, प्रधान आरक्षक अरुण कुमार नेताम, आरक्षक चन्द्रकपूर आयाम, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, गोपाल पैकरा सहित चौकी चिखली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Continue Reading

Trending